Daily Current Affairs: 19.02.2026
1. The Assam Cabinet, chaired by Chief Minister Himanta Biswa Sarma, approved a 3% reservation for these communities in state government jobs. This reservation will be available to 'tea tribes' and 'tribals' included in the state's OBC list. This will provide better representation to youth living in tea plantation areas in government services and improve their educational and economic status. This decision by the Assam government will ensure long-term benefits for the state's over 1 million tea plantation workers and their families. India is the world's second largest tea producer. India ranks first in the world in the production and consumption of black tea. The Tea Board of India was formed on April 1, 1954.
असम मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की नौकरियों में इन समुदायों के लिए 3% आरक्षण को मंजूरी दी है। यह आरक्षण उन 'चाय जनजातियों' और 'आदिवासियों' को मिलेगा जो राज्य की ओबीसी (OBC) सूची में शामिल हैं। चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सरकारी सेवाओं में बेहतर प्रतिनिधित्व प्रदान करना और उनकी शैक्षणिक व आर्थिक स्थिति में सुधार लाना। असम सरकार का यह फैसला राज्य के लगभग 10 लाख से अधिक चाय बागान श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करेगा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। भारत काली चाय (Black Tea) के उत्पादन और उपभोग में दुनिया में शीर्ष स्थान पर है। भारतीय चाय बोर्ड (Tea Board of India) का गठन 1 अप्रैल 1954 को हुआ था।
2. In-Solutions Global Ltd (ISG) has received full approval from the Reserve Bank of India (RBI) for all categories of payment aggregators. Online Payments (PA-O): For e-commerce and digital transactions. Physical or Offline Payments (PA-P): For in-store and physical retail payments. Cross-Border Payments (PA-CB): To facilitate international import-export transactions. With this approval, ISG joins a select group of non-bank fintech companies that can provide a Unified Payment Stack domestically and internationally. It is a service provider that brings together multiple merchants on a single platform and manages funds. It collects funds from customers and settles them into merchants' bank accounts
In-Solutions Global Ltd (ISG) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से भुगतान एग्रीगेटर (Payment Aggregator) की सभी श्रेणियों के लिए पूर्ण मंजूरी मिल गई है। ऑनलाइन भुगतान (PA-O): ई-कॉमर्स और डिजिटल लेनदेन के लिए। भौतिक या ऑफलाइन भुगतान (PA-P): इन-स्टोर और फिजिकल रिटेल भुगतानों के लिए। क्रॉस-बॉर्डर भुगतान (PA-CB): अंतरराष्ट्रीय आयात-निर्यात लेनदेन को सुगम बनाने के लिए। इस मंजूरी के साथ, ISG उन चुनिंदा गैर-बैंक फिनटेक कंपनियों में शामिल हो गया है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत भुगतान स्टैक (Unified Payment Stack) प्रदान कर सकती हैं। यह एक सर्विस प्रोवाइडर है जो कई व्यापारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है और फंड का प्रबंधन करता है।यह ग्राहकों से फंड इकट्ठा करता है और उसे व्यापारियों के बैंक खातों में सेटल करता है।
3. Atal Innovation Mission under NITI Aayog released its flagship coffee table book 'AI-Preneurs of India' during the 'India AI Impact Summit 2026' held at Bharat Mandapam, New Delhi. The book chronicles the entrepreneurial journey of 45 leading AI startups, their struggles and successes. Atal Innovation Mission is a flagship initiative of the Government of India established in 2016 under NITI Aayog to promote a culture of innovation and entrepreneurship across the country. India's first overseas Atal Innovation Centre was inaugurated at IIT Delhi-Abu Dhabi campus.
नीति आयोग के तहत अटल इनोवेशन मिशन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान अपनी प्रमुख कॉफी टेबल बुक 'AI-प्रेन्योर्स ऑफ इंडिया' (AI-Preneurs of India) का विमोचन किया। इस पुस्तक में 45 अग्रणी एआई (AI) स्टार्टअप्स की उद्यमशीलता यात्रा, उनके संघर्षों और सफलताओं का वर्णन किया गया है। अटल इनोवेशन मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसे 2016 में नीति आयोग के तहत देश भर में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। भारत का पहला विदेशी अटल इनोवेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी कैंपस में उद्घाटित किया गया।
4. Airtel Money is Bharti Airtel's flagship financial services arm, primarily operating as a digital wallet. It recently received a Type-II NBFC license from the RBI. Airtel Money Limited, a subsidiary of Bharti Airtel, received a Certificate of Registration (CoR) to operate as a Type-II non-deposit-taking NBFC (NBFC-ND). This approval allows Airtel Money to provide loans and other regulated financial services without accepting public deposits. Regulatory Framework: This permission has been granted under Section 45-IA of the RBI Act, 1934. This license will allow Airtel Money to offer digital lending, insurance distribution, and other credit-based products.
एयरटेल मनी भारती एयरटेल की एक प्रमुख वित्तीय सेवा शाखा है, जो मुख्य रूप से एक डिजिटल वॉलेट के रूप में काम करती है। हाल ही में इसे RBI से Type-II NBFC का लाइसेंस मिला है। भारती एयरटेल की सहायक कंपनी, एयरटेल मनी लिमिटेड को टाइप-II नॉन-डिपॉजिट-टेकिंग NBFC (NBFC-ND) के रूप में संचालित करने के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र (CoR) प्राप्त हुआ । यह मंजूरी एयरटेल मनी को बिना सार्वजनिक जमा स्वीकार किए ऋण और अन्य विनियमित वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देती है। नियामक ढांचा: यह अनुमति RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45-IA के तहत दी गई है। यह लाइसेंस एयरटेल मनी को डिजिटल लेंडिंग (ऋण), बीमा वितरण और अन्य क्रेडिट-आधारित उत्पादों को पेश करने की सुविधा देगा।
5. India has commissioned its first private sector helicopter final assembly line (FAL) with the inauguration of the Airbus H125 plant in Vemagal, Karnataka. The plant, owned by Tata Advanced Systems Limited (TASL), was inaugurated virtually by Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron. It is a joint venture between Tata Advanced Systems Limited (TASL) and European giant Airbus. The world-famous H125 helicopter (famous for landing on Mount Everest) and its military version, the H125M, will be assembled here. The plant aims to produce 500 helicopters over the next 20 years, with the first 'Made in India' helicopter expected to be delivered in early 2027.
भारत ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 संयंत्र के उद्घाटन के साथ अपनी पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) को चालू कर दिया है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के स्वामित्व वाले इस संयंत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वर्चुअल माध्यम से किया। यह टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और यूरोपीय दिग्गज एयरबस (Airbus) का एक संयुक्त उद्यम है। यहाँ विश्व प्रसिद्ध H125 हेलीकॉप्टर (जो माउंट एवरेस्ट पर उतरने के लिए प्रसिद्ध है) और इसके सैन्य संस्करण H125M को असेंबल किया जाएगा। इस प्लांट में अगले 20 वर्षों में 500 हेलीकॉप्टर बनाने का लक्ष्य है, जिसका पहला 'मेड इन इंडिया' हेलीकॉप्टर 2027 की शुरुआत में डिलीवर होने की उम्मीद है।
6. The Earthshot Prize 2026 award ceremony will be held in Mumbai, India in November this year. This is the first time an Asian city is hosting this prestigious global environmental award. Each of the five winners receives £1 million (approximately ₹11 crore) for their environmental solutions. It was launched in 2020 by Prince William and The Royal Foundation. Its main objective is to find and promote solutions to Earth's biggest environmental problems over the next decade (by 2030). The Earthshot Prize is considered the world's most prestigious environmental award, also known as the 'Nobel Prize of the Environment'.
अर्थशॉट प्राइज़ (Earthshot Prize) 2026 का पुरस्कार समारोह इस साल नवंबर में मुंबई, भारत में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है जब इस प्रतिष्ठित वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार समारोह की मेजबानी कोई एशियाई शहर कर रहा है। प्रत्येक पांच विजेताओं को उनके पर्यावरण समाधानों के लिए £1 मिलियन (लगभग ₹11 करोड़) की राशि दी जाती है। इसे 2020 में प्रिंस विलियम और 'द रॉयल फाउंडेशन' द्वारा शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य अगले दशक (2030 तक) में पृथ्वी की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान खोजना और उन्हें बढ़ावा देना है। अर्थशॉट प्राइज़ (The Earthshot Prize) को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार माना जाता है, जिसे 'पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है।
7. Delhi Chief Minister Rekha Gupta was honored with the 50th Matrishree Award. This honor was given to her for her outstanding work for the society and the public. The Chief Minister was honored with a statue of Bharat Mata and a shawl. The Matrishree Award was started in the year 1975 by the late Dinesh Sharma, a senior journalist of Punjab Kesari. His aim was to honor individuals who have done outstanding work in the field of society and journalism. In the past, many dignitaries including LK Advani, Sushma Swaraj, Arun Jaitley, Madanlal Khurana, Sahib Singh Verma, Rajat Sharma, Khushwant Singh and Sarla Maheshwari have been honored with this honor.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज और जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री को भारत माता की प्रतिमा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृश्री अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1975 में पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने की थी। उनका उद्देश्य समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था। इस सम्मान से पूर्व में लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, रजत शर्मा, खुशवंत सिंह और सरला माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य हस्तियों को मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
8. Iran announced the temporary closure of the Strait of Hormuz amid ongoing indirect nuclear talks with the US in Geneva. The Strait of Hormuz connects the Persian Gulf to the Gulf of Oman and the Arabian Sea. About a fifth of global petroleum trade passes through the Strait. Uranium enriched to 90% purity is considered weapons-grade. Oman has historically played a mediating role between the US and Iran.
ईरान ने जिनेवा में अमेरिका के साथ चल रही अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की । होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है । वैश्विक पेट्रोलियम व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। 90% शुद्धता तक संवर्धित यूरेनियम को हथियार-श्रेणी का माना जाता है। ओमान ने ऐतिहासिक रूप से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

