Company Logo

UPSSSC PET Recruitment 2026 Exam is an excellent chance for turning your dreams into reality! Get detailed information about UPSSSC PET Recruitment 2026, Salary, Syllabus, Preparation Guide, Admit Card, Latest Exam Pattern and Exam Results. Boost your preparation journey with the Online Test Series now!

UPSSSC-PET

UPSSSC PET Recruitment 2026 Exam

Hero shadow
Hero shadow
UPSSSC-PET

Introduction

विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test-PET)-2026


 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC PET Notification 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। आयोग ने यह अधिसूचना विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत प्रकाशित की है। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप 'C' पदों पर भविष्य में होने वाली भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test - PET) 2026 आयोजित की जाएगी।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने, शुल्क जमा करने और अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 है।

 UPSSSC PET 2026: Overview
 Important Dates

कार्यक्रम (Event)

तिथि (Date)

विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि

01 अगस्त 2026

पंजीकरण/ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि

03 अगस्त 2026

पंजीकरण/शुल्क जमा करने/ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि

01 सितंबर 2026

शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि

08 सितंबर 2026

UPSSSC PET 2026 Official Notification PDF

UPSSS Official Website: Visit from Here

Exam Pattern

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम-

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 हेतु उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग-3 के पत्र संख्या-277/47-क-3-2021-13/07/2020, दिनांक-19-02-2021 द्वारा अनुमोदित परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम अभ्यर्थियों के सूचनार्थ संलग्न है तथा परीक्षा तिथि के संबंध में यथासमय सूचित किया जाएगा।

प्रश्नों की संख्या-100

परीक्षा की अवधि-2 घण्टा

पर्णांक-100

क्रम संख्या

विषय / टॉपिक्स

प्रश्नों की संख्या

अंक

1

भारतीय इतिहास

5

5

2

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

5

5

3

भूगोल

5

5

4

भारतीय अर्थव्यवस्था

5

5

5

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

5

5

6

सामान्य विज्ञान

5

5

7

प्रारंभिक अंकगणित

5

5

8

सामान्य हिंदी

5

5

9

सामान्य अंग्रेज़ी

5

5

10

तार्किक क्षमता (रीज़निंग)

5

5

11

समसामयिक घटनाएँ (करंट अफेयर्स)

10

10

12

सामान्य जागरूकता

10

10

13

अपठित गद्यांशों का विश्लेषण - -02 गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न):

10

10

14

ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण - 02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न):

10

10

15

तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण 02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न):

10

10

कुल

100

100

शर्तें-

1- क्रमांक-01 से 09 पर अंकित शैक्षणिक विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर (Difficulty Level) राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (NCERT) द्वारा निर्धारित हाईस्कूल/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा।

2- परीक्षा का प्रकार, बहुविकल्पी प्रकृति का प्रयोग बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा।

3- प्रत्येक गलत उत्तर हेतु 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में विशेष नोट

यदि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या अत्यधिक होती है और आयोग के लिए समस्त अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक ही पाली (Shift) / दिन में आयोजित किया जाना सुविधाजनक नहीं होता है तो उक्त लिखित परीक्षा एक से अधिक पालियों (Shifts) / दिनों में आयोजित की जा सकती है। यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों (Shifts) / दिनों में आयोजित की जाती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु स्कोर के नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। स्कोर के नॉर्मलाइजेशन की उक्त प्रक्रिया के सम्बन्ध में, आयोग की सूचना संख्या-42/05/विज्ञा. अनु० (पा.स.)/2019, दिनांक-22 मई, 2019 द्वारा अभ्यर्थियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में आयोग का निर्णय अन्तिम होगा।

स्कोर की वैधता अवधि-

उत्तर प्रदेश शासन, कार्मिक अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-316/47-का-3-2025, दिनांक 28-04-2025 के क्रम में प्रारम्भिक-अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंक (Score), आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम निर्गत किये जाने/आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किये जाने की तिथि से 03 वर्ष तक प्रभावी होंगे।

How To Apply

UPSSSC PET भर्ती 2026

आवेदन किस प्रकार करें

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) व्यवस्था दिनांक 14-07-2026 से संचालित है। उक्त व्यवस्था लागू होने के बाद अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा समय-समय पर प्रकाशित विभिन्न विज्ञापनों के लिए आवेदन करते समय अपनी मूलभूत जानकारी बार-बार दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में आयोग की विज्ञप्ति संख्या 45/17/विज्ञा-अनु० (पा०स०)/2026/ओ०टी०आर० (O.T.R.)/2026, दिनांक 14 जुलाई, 2026 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है।

अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 हेतु आवेदन करने से पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध O.T.R. Registration System से संबंधित दिशा-निर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर ऑनलाइन O.T.R. पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें। ऑनलाइन O.T.R. पंजीकरण सम्पन्न होने के बाद ही अभ्यर्थी PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।

आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि OTR में दर्ज सभी विवरण त्रुटिरहित हैं। यदि किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक हो, तो उसे PET-2026 के पंजीकरण से पहले ही OTR में अनिवार्य रूप से कर लें।

PET-2025 की पंजीकरण संख्या के माध्यम से OTR पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का नाम, जन्मतिथि एवं मोबाइल नम्बर अपरिवर्तनीय रहेगा। इनके अतिरिक्त OTR में दर्ज अन्य सभी विवरण संशोधित किए जा सकते हैं।

जो अभ्यर्थी पहली बार OTR पंजीकरण करेंगे, उनका मोबाइल नम्बर अपरिवर्तनीय रहेगा, जबकि अन्य सभी विवरण आवश्यकतानुसार संशोधित किए जा सकेंगे।

PET-2026 की पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी OTR अथवा PET-2026 आवेदन पत्र में दर्ज किसी भी विवरण में संशोधन नहीं कर सकेंगे। त्रुटि सुधार के लिए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

नोट: आयोग भविष्य में परीक्षाओं के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों के आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) की प्रक्रिया लागू करेगा।

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) की अनिवार्यता

द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों हेतु प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 316/47-का-3-2025, दिनांक 28-04-2025 के अनुसार PET का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त स्कोर तीन वर्ष तक वैध रहेगा। यदि किसी भर्ती के समय एक से अधिक PET स्कोर वैध होंगे, तो अभ्यर्थी के सर्वाधिक वैध नॉर्मलाइज्ड स्कोर को भर्ती प्रक्रिया में मान्य किया जाएगा तथा उसी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि केवल PET-2026 में आवेदन करने, परीक्षा देने अथवा स्कोर कार्ड प्राप्त करने मात्र से किसी भी पद पर चयन का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश

PET-2026 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन प्रणाली (Online Application System) लागू होगी। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।

प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ऑनलाइन आवेदन ही कर सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

प्रमाणीकरण → पंजीकरण → शुल्क भुगतान → प्रिंट आउट

अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (O.T.R.) के माध्यम से प्रमाणीकरण

अभ्यर्थी O.T.R. संख्या अथवा OTR से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नम्बर के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। OTR संख्या या मोबाइल नम्बर दर्ज करने के बाद Get OTP पर क्लिक कर OTP प्राप्त करें। इसके बाद OTP एवं Verification Code दर्ज कर Login करें। लॉगिन करते ही आवेदन पत्र खुल जाएगा तथा OTR में उपलब्ध विवरण स्वतः भर जाएंगे।

आवेदन पत्र में शेष विवरण भरना

अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे—

  • वैवाहिक स्थिति
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
  • उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित
  • भूतपूर्व सैनिक
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी
  • दिव्यांगता श्रेणी
  • आयु में अतिरिक्त छूट से संबंधित विवरण

आदि भरने होंगे।

घोषणा (Declaration)

आवेदन पत्र के अंत में दी गई घोषणा को ध्यानपूर्वक पढ़ें। घोषणा से सहमत होने पर "Yes" विकल्प चुनें, Verification Code दर्ज करें तथा Submit बटन पर क्लिक करें।

Submit करने के बाद Registration Slip प्रदर्शित होगी, जिसमें 11 अंकों की पंजीकरण संख्या होगी। इसे भविष्य के उपयोग हेतु सुरक्षित रखें।

शुल्क भुगतान एवं आवेदन पत्र सबमिट करना

पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद Registration Slip पर उपलब्ध Proceed for Payment बटन पर क्लिक कर निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के बाद पुष्टि होने तक प्रतीक्षा करें तथा इस दौरान ब्राउज़र को Refresh या Close न करें।

भुगतान सफल होने पर आवेदन पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आवेदन पत्र डाउनलोड या प्रिंट करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणी

परीक्षा शुल्क (₹)

ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क (₹)

कुल शुल्क (₹)

अनारक्षित (सामान्य)

160.00

25.00

185.00

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

160.00

25.00

185.00

अनुसूचित जाति (SC)

70.00

25.00

95.00

अनुसूचित जनजाति (ST)

70.00

25.00

95.00

दिव्यांगजन (PwD)

25.00

25.00

नोट: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, सैन्य वियोजित भूतपूर्व सैनिकों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं महिला अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का ही भुगतान करना होगा।

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त करना

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि शुल्क भुगतान के तुरंत बाद अथवा शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि तक अपना आवेदन पत्र डाउनलोड एवं प्रिंट अवश्य कर लें। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा मांगे जाने पर अभ्यर्थी को आवेदन पत्र की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना अभ्यर्थी की जिम्मेदारी होगी। अभ्यथा आवेदन पत्र सबमिट करने का समस्त प्रक्रियाए एकबार में हो पूर्ण कर सकते हैं।

Syllabus

 UPSSSC PET Syllabus 2026

 UPSSSC PET syllabus in Hindi

1. भारतीय इतिहास

  • सिंधु घाटी सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्म (गौतम बुद्ध की जीवनी एवं शिक्षाएं)
  • जैन धर्म (महावीर की जीवनी एवं शिक्षाएं)
  • मौर्य वंश (सम्राट अशोक)
  • गुप्त वंश (समुद्रगुप्त, चंद्रगुप्त द्वितीय)
  • हर्षवर्धन
  • राजपूत काल
  • सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा
  • ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव

2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement):

  • स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

3. भूगोल

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल: नदियाँ, जल संसाधन, पर्वत, मरुस्थल, वन, खनिज (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
  • जलवाय तथा मौसम
  • टाइम जोन
  • जनसंख्या परिवर्तन एवं प्रवास

4. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy):

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
    • योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएँ
    • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
    • हरित क्रांति
    • दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
    • बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
    • वर्ष 1991 से आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
    • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
      • कृषि सुधार
      • बैंकिंग सुधार
      • श्रम-सुधार
      • आर्थिक सुधार
      • जीएसटी (GST)

5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration):

  • भारतीय संविधान
    • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ
    • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
    • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
    • संसदीय प्रणाली
    • संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
    • न्यायिक ढाँचा – सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएँ

6. सामान्य विज्ञान

  • प्रारंभिक भौतिक, रसायन, एवं जीव विज्ञान

7. गणित

  • पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव
  • प्रातशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत

8. सामान्य हिंदी

  • विलोम, पर्यायवाची, एक शब्द, लिंग
  • मुहावरे, लोकोक्तियाँ, अशुद्धियाँ
  • संधि
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द

9. सामान्य अंग्रेज़ी

  • अंग्रेज़ी व्याकरण, अपठित गद्यांश

10. तर्कशक्ति (रीजनिंग)

  • वर्गीकरण, क्रम, संबंध
  • कैलेण्डर एवं घडी, कारण-प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • निगमनात्मक तर्क कथन विश्लेषण एवं निर्णय
  • समूह से भिन्न को अलग करना

11. करेंट अफेयर्स

  • भारत और विश्व के हाल की घटनाएँ

12. सामान्य जागरूकता (General Awareness):

  • भारत का पड़ोसी देश
  • देशों, राजधानियों एवं मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा, विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

Cut Off

UPSSSC PET Cut Off 2022 for UP Lekh pal 

Category

PET Cut Off

General

62.96

SC

61.80

ST

44.71

OBC

62.96

EWS

62.96

Vacancies

UPSSSC PET 2026 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 एक पात्रता (Qualifying) परीक्षा है। PET 2026 में सफल अभ्यर्थी उन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, जिनकी भर्ती अधिसूचना में वैध PET स्कोर अनिवार्य किया गया होगा।

PET केवल पात्रता परीक्षा है। PET में सफल होना किसी भी पद पर प्रत्यक्ष चयन (Direct Selection) या नियुक्ति की गारंटी नहीं देता। प्रत्येक भर्ती के लिए आयोग द्वारा अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को पृथक रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा संबंधित भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित चयन चरणों (जैसे मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन आदि) से गुजरना होगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • UPSSSC PET 2026 केवल एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है।
  • PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी केवल उन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनमें PET अनिवार्य हो।
  • PET उत्तीर्ण करने मात्र से किसी भी पद पर नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होता।
  • प्रत्येक भर्ती के लिए अलग से आवेदन करना अनिवार्य होगा।
  • अंतिम चयन संबंधित भर्ती परीक्षा के नियमों एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

Salary

UPSSSC PET 2026 Salary (वेतन)

UPSSSC PET 2026 के अंतर्गत किसी पद पर सीधी भर्ती नहीं की जाती है, इसलिए इस परीक्षा के लिए कोई निश्चित वेतन (Salary) निर्धारित नहीं है।

PET में सफल अभ्यर्थी भविष्य में UPSSSC द्वारा जारी विभिन्न भर्ती विज्ञापनों के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन संबंधित पद, विभाग, वेतन स्तर (Pay Level) एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाता है।

Eligibility Criteria

 UPSSSC PET Exam Eligibility 2026

शैक्षिक अर्हता-

  • प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 में हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष अर्हता धारित करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अतः ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिनके द्वारा आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि से पूर्व हाईस्कूल अथवा उसके समकक्ष अर्हता धारित कर ली गयी है, वे प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 हेतु आवेदन कर सकते हैं।

नोट:- विभिन्न विभागों के नियंत्रणाधीन भिन्न-भिन्न प्रकार के संगत पदों के अधियाचन एवं सेवानियमावली में अर्हता के सम्बन्ध में विद्यमान व्यवस्थाओं के अनुसार ही मुख्य परीक्षाओं के आयोजन हेतु विज्ञापन जारी किये जाते हैं। इन विज्ञापनों के सापेक्ष अनिवार्य अर्हता धारित करने वाले अभ्यर्थी, जो प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test- PET) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा कावैध स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो, के द्वारा ही मुख्य परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। किसी विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करते समय एक से अधिक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के स्कोर वैध होने की दशा में अभ्यर्थियों को तत्समय धारित वैध सर्वाधिक नार्मलाइज्ड अंक के आधार पर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी एवं उनकी शार्टलिस्टिंग उनके धारित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में प्राप्त वैध सर्वाधिक नार्मलाइज्ड अंकों के आधार पर की जाएगी।

आयु सीमा-

  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 में आवेदन करने हेतु ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने 01 जुलाई, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा 40 वर्ष से अधिक की आयु प्राप्त न की हो।
  • यह भी स्पष्ट किया जाता है कि समय-समय पर जारी अधिनियम/शासनादेशों के अनुसार आरक्षित/विशेष वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट अनुमन्य होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ऐसी अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की दशा में उच्चतर आयु सीमा उतने वर्ष अधिक होगी जितनी सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट की जाए तथा शासनादेश दिनांक 28.11.1985 के अनुसार वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाड़ियों को 05 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी। भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट 01 जुलाई, 2026 को इस शर्त के साथ अनुमन्य होगी कि उनकी सम्पूर्ण सेवा अवधि को उनकी वास्तविक आयु में से घटाकर परिणामस्वरूप शेष आयु निर्धारित आयु से 03 वर्ष से अधिक न हो। दिव्यांगजनों को उत्तर प्रदेश सरकार के अद्यतन, नवीनतम विद्यमान शासनादेश दिनांक 3 फरवरी, 2008 के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी। राज्याधीन सेवाओं में कार्यरत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश शासन के कार्मिक विभाग के शासनादेश सं0-2-ई.एम./2001-का-4-2013, दिनांक 27-08-2013 के अनुसार अधिकतम आयु-सीमा में 05 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी।
  • ऐसे अभ्यर्थी, जो आवेदन हेतु अधिकतम आयु-सीमा पूर्ण कर चुके हैं परन्तु विभाग की संगत सेवानियमावली/ शासनादेशों/ मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के क्रम में अधिकतम आयु-सीमा में छूट का लाभ प्राप्त करते हुए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन में तदनुसार पूर्ण विवरण अंकित करते हुए आवेदन कर सकते हैं। यदि मुख्य परीक्षा, अभिलेख परीक्षण अथवा चयन के स्तर पर यह पाया जाता है कि अभ्यर्थी द्वारा गलत विवरण/ सूचना के आधार पर आवेदन किया गया है तो उस दशा में सम्बन्धित अभ्यर्थी का अभ्यर्थन/चयन निरस्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • यह स्पष्ट किया जाता है कि अभ्यर्थी को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के विज्ञापन में उल्लिखित अर्हताओं को धारित करने मात्र से इसके आधार पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के सापेक्ष आवेदन करने अथवा चयन हेतु विचार किये जाने का स्वतः अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित होने के उपरान्त आयोग द्वारा निर्गत किये जाने वाले विज्ञापनों व उनसे सम्बन्धित मुख्य परीक्षाओं हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम/ अधिकतम आयु- सीमा की गणना विभागों से प्राप्त अधियाचन, संगत सेवानियमावली के क्रम में विज्ञापन में दिये गये प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।

आरक्षण-

आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा हेतु प्रकाशित किये जाने वाले विज्ञापनों में उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यावधिक विद्यमान अधिनियम/ शासनादेश एवं सेवानियमावलियों के अनुसार लम्बवत आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा क्षैतिज आरक्षण (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजनों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा महिला) अनुमन्य होगा।

Enquire Now

Need Help with Your Preparation?

Fill out the form and our team will get in touch with you soon.