Daily Current Affairs: 02.02.2026
1. The Vice President of India, Shri C.P. Radhakrishnan, inaugurated the 39th Surajkund International Crafts Fair in Faridabad, Haryana. This internationally renowned fair brings together artisans, craftspeople, and cultural performers from India and abroad, celebrating the country's rich artistic heritage and the spirit of Atmanirbhar Bharat (Self-Reliant India). This year's participating states are Uttar Pradesh and Meghalaya, and the partner country is Egypt, whose ancient civilization, cultural depth, and artistic traditions resonate deeply with India's historical journey.
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त यह मेला भारत और विदेश के कारीगरों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक कलाकारों को एक साथ लाता है, जो देश की समृद्ध कलात्मक विरासत और आत्मनिर्भर भारत की भावना का उत्सव मनाते हैं। इस वर्ष के सहभागी राज्य उत्तर प्रदेश और मेघालय हैं तथा भागीदार देश मिस्र है जिसकी प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक गहराई और कलात्मक परंपराएं भारत की ऐतिहासिक यात्रा से गहरे स्तर पर मेल खाती हैं।
2. The Patna Bird Sanctuary in Etah district of Uttar Pradesh and Chhari-Dhand in Kutch district of Gujarat have been added to India's Ramsar network. These two wetlands provide habitat for hundreds of migratory and resident bird species. Besides endangered birds, these areas are also home to wildlife such as chinkara, wolves, caracals, desert cats, and desert foxes. India is one of the contracting parties to the Convention on Wetlands (known as the Ramsar Convention), signed in Ramsar, Iran, in 1971. India signed the convention on February 1, 1982.
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और गुजरात के कच्छ जिले में स्थित छारी-ढांड को भारत के रामसर नेटवर्क में शामिल कर लिया गया है। ये दोनों आर्द्रभूमि सैकड़ों प्रवासी और स्थानीय पक्षी प्रजातियों का आवास प्रदान करती हैं। इन क्षेत्रों में लुप्तप्राय पक्षियों के अलावा चिंकारा, भेड़िये, काराकल, रेगिस्तानी बिल्लियाँ और रेगिस्तानी लोमड़ियाँ जैसे वन्यजीव भी पाए जाते हैं।भारत, ईरान के रामसर में 1971 में हस्ताक्षरित आर्द्रभूमि सम्मेलन (रामसर सम्मेलन के नाम से जाना जाता है) के अनुबंधित पक्षों में से एक है। भारत ने 1 फरवरी 1982 को इस सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए।
3. The Supreme Court of India, in a landmark judgment delivered on January 30, 2026, declared menstrual health a fundamental right under Article 21 of the Constitution. A bench comprising Justices J.B. Pardiwala and R. Mahadevan clarified that access to menstrual hygiene is an integral part of the "right to live with dignity." Recognition under Article 21: The Court stated that menstrual health is not merely a convenience but a fundamental right linked to the dignity, health, and privacy of girls. All states and Union Territories have been directed to provide free biodegradable sanitary pads to female students from classes 6 to 12 in schools. Orders have also been issued to ensure mandatory provision of clean, functional, and separate toilets (gender-based) in all government and private schools.
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2026 को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मासिक धर्म स्वास्थ्य (Menstrual Health) को संविधान के अनुच्छेद 21 (Article 21) के तहत मौलिक अधिकार घोषित किया है। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने स्पष्ट किया कि मासिक धर्म स्वच्छता तक पहुंच "गरिमा के साथ जीने के अधिकार" का एक अभिन्न हिस्सा है। अनुच्छेद 21 के तहत मान्यता: कोर्ट ने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य केवल एक सुविधा नहीं है, बल्कि यह लड़कियों की गरिमा, स्वास्थ्य और गोपनीयता से जुड़ा एक मौलिक अधिकार है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को स्कूलों में मुफ़्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से स्वच्छ, कार्यात्मक और अलग शौचालय (लिंग-आधारित) सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
4. Finance Minister Nirmala Sitharaman announced these significant initiatives in the Union Budget 2026-27. For the first time, the government has formally recognized the creative economy or 'Orange Economy,' which includes sectors such as animation, visual effects, gaming, and comics (AVGC). To prepare young people for future jobs, content creator labs will be established in 15,000 secondary schools and 500 colleges across the country. The government estimates that this sector will require approximately 2 million professionals by 2030. Three new All India Institutes of Ayurveda (AIIA): Three new AIIAs will be opened to strengthen research, education, and clinical excellence in Ayurveda.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में इन महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की है। सरकार ने पहली बार रचनात्मक अर्थव्यवस्था या 'ऑरेंज इकोनॉमी' को औपचारिक मान्यता दी है, जिसमें एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) जैसे क्षेत्र शामिल हैं। युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करने हेतु देशभर के 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी। सरकार का अनुमान है कि 2030 तक इस क्षेत्र में लगभग 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होगी। 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA): अनुसंधान, शिक्षा और नैदानिक उत्कृष्टता को मजबूत करने के लिए तीन नए AIIA खोले जाएंगे।
5. Uttar Pradesh has set a new record under the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme. According to reports as of January 31, 2026, Uttar Pradesh has emerged as a powerhouse in the country in terms of the implementation of this scheme and the number of applications received. The state is generating more than 5 million units of green solar electricity daily. The scheme was launched by Prime Minister Narendra Modi on February 13, 2024. It is operated under the Ministry of New and Renewable Energy of the Government of India. The scheme aims to connect 10 million households across the country to solar energy and provide them with up to 300 units of free electricity every month.
उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 31 जनवरी 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी इस योजना के कार्यान्वयन और आवेदनों के मामले में देश का पावरहाउस बनकर उभरा है। प्रदेश में प्रतिदिन 50 लाख यूनिट से अधिक ग्रीन सोलर बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। यह योजना भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है। इस योजना का लक्ष्य देशभर के 1 करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
6. The Indian Army and the Indo-Tibetan Border Police (ITBP) recently concluded a significant joint exercise, 'Agni Pariksha', near Tezu in Arunachal Pradesh. Phase I of the exercise was conducted from January 19 to 24, 2026, in Sigar, East Siang district, while Phase II was held from January 25 to 28, 2026, in Tezu. The primary objective of this phase was to strengthen inter-force combat coordination and operational readiness. A key focus of the exercise was to familiarize non-gunner personnel with artillery procedures and the conduct of various firing missions. The second phase of Exercise 'Agni Pariksha' demonstrates the Indian Army's commitment to jointmanship, interoperability, and realistic training.
भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में तेजू क्षेत्र के पास एक महत्वपूर्ण संयुक्त अभ्यास ‘अग्नि परीक्षा’ संपन्न किया है। प्रथम चरण (Phase-I): 19 से 24 जनवरी 2026 तक पूर्वी सियांग जिले के सिगार (Sigar) में संपन्न हुआ। द्वितीय चरण (Phase-II): 25 से 28 जनवरी 2026 तक तेज़ू (Tezu) में आयोजित किया गया। इस चरण का मुख्य उद्देश्य अंतर-बल युद्धक तालमेल और परिचालन तत्परता को सुदृढ़ करना था। अभ्यास का प्रमुख फोकस गैर-गनर कर्मियों को आर्टिलरी प्रक्रियाओं और विभिन्न फायरिंग मिशनों के संचालन से परिचित कराना रहा। ‘अग्नि परीक्षा’ अभ्यास का दूसरा चरण भारतीय सेना की संयुक्तता (जॉइंटमैनशिप), अंतर-संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) और यथार्थवादी प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
7. The Indian Coast Guard (ICG) celebrated its 50th Raising Day (Golden Jubilee) on February 1, 2026, marking nearly five decades of dedicated and selfless service to the nation. Starting with just seven vessels in 1977, the Indian Coast Guard has evolved into a formidable maritime force with 155 ships and 80 aircraft. The Coast Guard is on track to achieve its target of 200 ships and 100 aircraft by 2030. The Indian Coast Guard was established on February 1, 1977, with only 7 ships. Its motto is 'Vayam Rakshamah' (We Protect).
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard - ICG) ने 1 फरवरी 2026 को अपना 50वाँ स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती) मनाया है। जो राष्ट्र के प्रति लगभग पांच दशकों की समर्पित और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। 1977 में मात्र सात जलयानों से शुरू होकर, भारतीय तटरक्षक बल आज 155 जहाजों और 80 विमानों से युक्त एक शक्तिशाली समुद्री बल के रूप में विकसित हो चुका है। तटरक्षक बल 2030 तक 200 जलयानों और 100 विमानों के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर है। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को केवल 7 जहाजों के साथ की गई थी। इसका आदर्श वाक्य 'वयम रक्षामः' (हम रक्षा करते हैं) है।
8. Elena Rybakina made history by winning the Australian Open 2026 women's singles title. She defeated world number one Aryna Sabalenka in a thrilling final played in Melbourne on January 31, 2026. Spain's Carlos Alcaraz won his first Australian Open title on February 1, 2026, defeating Novak Djokovic in the final. The tournament originated in 1905 at the Warehouseman's Cricket Ground in Melbourne. It has been played on hard courts since moving to Melbourne Park in 1988.
एलेना रिबाकिना (Elena Rybakina) ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। उन्होंने 31 जनवरी 2026 को मेलबर्न में खेले गए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी अरीना सबालेंका को हराया। स्पेन के कार्लोस अल्कारज (Carlos Alcaraz) ने 1 फरवरी 2026 को फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इसकी शुरुआत 1905 में मेलबर्न के 'वेयरहाउसमैन्स क्रिकेट ग्राउंड' पर हुई थी। 1988 में मेलबर्न पार्क जाने के बाद यह हार्ड कोर्ट पर खेला जाने लगा।
9. World Wetlands Day is celebrated every year on February 2nd across the globe. The main objective of this day is to raise public awareness about the conservation of wetlands and their importance. The 'Convention on Wetlands' (Ramsar Convention) was signed on February 2, 1971, in the city of Ramsar, Iran. This day was first celebrated in 1997. Wetlands (marshes, lakes, rivers) are extremely important for environmental balance, flood control, water purification, and biodiversity. The number of Ramsar sites in India has increased to 98.
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) हर साल 2 फरवरी को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आर्द्रभूमियों (Wetlands) के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है।2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर (Ramsar) शहर में 'आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन' (रामसर कन्वेंशन) पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था। आर्द्रभूमि (दलदल, झील, नदियां) पर्यावरण संतुलन, बाढ़ नियंत्रण, जल शुद्धिकरण और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।

