Daily Current Affairs: 10.02.2026
1. The Indian government has revised the recognition framework under the Startup India Action Plan, increasing the annual turnover limit for general startups from ₹100 crore to ₹200 crore. This revision, which came into effect in February 2026, focuses on extending the age limit for deep tech startups to 20 years, including cooperatives in the eligibility criteria, and promoting high-technology ventures. To encourage innovation-based agriculture and rural industries, cooperatives are now also eligible to receive recognition as startups. This revision was implemented by the Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT).
भारत सरकार ने स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान के तहत मान्यता ढांचे को संशोधित किया है, जिसमें सामान्य स्टार्टअप के लिए वार्षिक टर्नओवर सीमा ₹100 करोड़ से बढ़ाकर ₹200 करोड़ कर दी गई है। यह संशोधन, जो फरवरी 2026 में प्रभावी हुआ, डीप टेक (Deep Tech) स्टार्टअप्स के लिए 20 साल तक की आयु सीमा, सहकारी समितियों को पात्रता में शामिल करने, और उच्च-तकनीकी उद्यमों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। नवाचार-आधारित कृषि और ग्रामीण उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए, सहकारी समितियों को भी अब स्टार्टअप के रूप में मान्यता प्राप्त करने की पात्रता दी गई है। यह संशोधन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा किया गया है।
2. On February 8, 2026, Prime Minister Sanae Takaichi and her party secured a landslide victory in the general elections. The election results signaled a clear shift in Japanese politics, giving her a strong mandate just months after taking office. Sanae Takaichi, the leader of the Liberal Democratic Party (LDP), secured a two-thirds supermajority in the powerful lower house of parliament. According to NHK projections, the LDP won 316 seats in the 465-member House of Representatives, far exceeding the 261 seats needed for a majority. This is considered the party's best performance since its founding in 1955.
8 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व में उनकी पार्टी ने आम चुनावों में भारी जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों ने जापानी राजनीति में स्पष्ट बदलाव का संकेत दिया और पद संभालने के कुछ ही महीनों बाद उन्हें एक मजबूत जनादेश मिला। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता सनाए ताकाइची ने संसद के शक्तिशाली निचले सदन में दो-तिहाई सुपरमेजोरिटी हासिल की है। NHK के अनुमानों के अनुसार, 465 सदस्यीय हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में LDP ने 316 सीटें जीतीं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 261 सीटों से कहीं अधिक हैं। यह 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।
3. Chess has been included in the list of 16 titles for the inaugural Esports Nations Cup 2026, which will be held in Riyadh, Saudi Arabia, in November 2026. 128 players will compete (a maximum of two from each country): 64 through direct invitations based on the Champions Chess Tour rankings, 56 through regional qualifiers, and 8 wildcards. The aim is to broaden the reach of esports chess by including participation from new and underrepresented countries.
नवंबर 2026 में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होने वाले पहले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप 2026 के लिए शतरंज को 16 खिताबों की सूची में शामिल किया गया है। इसमें 128 खिलाड़ी (प्रत्येक देश से अधिकतम दो) प्रतिस्पर्धा करेंगे: चैंपियंस चेस टूर रैंकिंग के माध्यम से 64 सीधे आमंत्रण, क्षेत्रीय क्वालीफायर के माध्यम से 56 और 8 वाइल्डकार्ड।इसका उद्देश्य नए और कम प्रतिनिधित्व वाले देशों की भागीदारी के साथ शतरंज के ईस्पोर्ट्स दायरे को व्यापक बनाना है।
4. India won the SAFF Under-19 Women's Championship title by defeating Bangladesh in the final. The championship match was played at the Pokhara Rangashala Stadium in Nepal. Under the guidance of head coach Pamela Conti, the young Indian team displayed outstanding performance throughout the tournament. SAFF (South Asian Football Federation) is a regional organization that governs football in South Asia. It is a part of the Asian Football Confederation. Currently, it has seven member countries: India, Bangladesh, Nepal, Bhutan, Maldives, Pakistan, and Sri Lanka. It was founded in 1997, and its current secretariat is located in Dhaka, Bangladesh
भारत ने SAFF अंडर-19 महिला चैम्पियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह खिताबी मुकाबला नेपाल के पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम की मुख्य कोच पामेला कोंटी के नेतृत्व में युवा टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। SAFF (South Asian Football Federation) दक्षिण एशिया में फुटबॉल को नियंत्रित करने वाला एक क्षेत्रीय संगठन है। यह 'एशियाई फुटबॉल परिसंघ' का एक हिस्सा है। वर्तमान में इसके 7 सदस्य देश हैं: भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका। इसकी स्थापना 1997 में की गई थी। इसका वर्तमान सचिवालय ढाका, बांग्लादेश में स्थित है
5. The Indian Council of Medical Research (ICMR) has initiated Phase 1 human clinical trials for the Kyasanur Forest Disease (KFD) vaccine, also known as 'monkey fever'. This is a completely indigenous vaccine, jointly developed by ICMR-National Institute of Virology (NIV) and Indian Immunologicals Limited (IIL). Following the successful completion of animal trials and toxicity studies, and after receiving approval from the Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO), it is now being tested on humans. KFD is a tick-borne viral infection primarily found in the Western Ghats region of India (Karnataka, Tamil Nadu, Kerala, Goa, and Maharashtra).
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने क्यासानूर वन रोग (Kyasanur Forest Disease - KFD), जिसे 'मंकी फीवर' भी कहा जाता है, के लिए फेज-1 मानव क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। यह पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है, जिसे ICMR-National Institute of Virology (NIV) और इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) ने मिलकर विकसित किया है। जानवरों पर परीक्षण और टॉक्सिसिटी अध्ययन सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, CDSCO (Central Drugs Standard Control Organization) से मंजूरी मिलने पर अब इसे इंसानों पर परखा जा रहा है। KFD एक टिक-जनित (किलनी से फैलने वाला) वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी घाट के राज्यों (कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और महाराष्ट्र) में पाया जाता है।
6. The Indian Space Research Organisation (ISRO) has identified a precise landing site on the Moon for its ambitious Chandrayaan-4 mission, which is scheduled for launch around 2028. ISRO has selected the Mons Mouton region near the lunar south pole, a scientifically significant area due to its unique geological features and proximity to permanently shadowed regions. Chandrayaan-4 will be India's first lunar sample return mission. Its objective is to collect samples of soil and rocks from the lunar surface and safely return them to Earth. India launched its first lunar mission on October 22, 2008. It was launched from the Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota using a PSLV-C11 rocket.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-4 मिशन के लिए चंद्रमा पर एक सटीक लैंडिंग स्थल की पहचान कर ली है , जबकि मिशन का प्रक्षेपण लगभग 2028 में निर्धारित है। इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित मॉन्स माउटन क्षेत्र को चुना है, जो अपनी भू-आकृति और स्थायी रूप से छायादार क्षेत्रों से निकटता के कारण वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।चंद्रयान-4 भारत का पहला चंद्र नमूना-वापसी मिशन होगा। यह भारत का पहला 'लूनर सैंपल रिटर्न' (लूनर सैंपल रिटर्न) मिशन है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से मिट्टी और चट्टानों के नमूने मिलाकर उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है। भारत ने अपना पहला चंद्र मिशन 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया था।इसे पीएसएलवी-सी 11 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा भेजा गया था।
7. Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has launched the Bilaspur district administration's innovative initiative, "Padhai with AI." This is an AI-based digital learning platform primarily launched for students in Bilaspur district who are preparing for various competitive examinations. This program is a significant step towards integrating artificial intelligence into public education, with the main objective of providing educational support to students preparing for competitive exams.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल 'पढ़ाई विद एआई' (Padhai with AI) का शुभारंभ किया हैयह एक AI-आधारित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो मुख्य रूप से बिलासपुर जिले के उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम सार्वजनिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है , जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है।
8. Seychelles President Dr. Patrick Herminie arrived in Chennai on his first state visit to India. India and Seychelles emphasized maritime trade, the blue economy, and sustainable development at the India-Seychelles Business Forum held in Mumbai, marking 50 years of diplomatic relations between the two countries. The discussions focused on India's 'MAHASAGAR' approach to Indian Ocean cooperation and Mumbai's emerging role as a maritime hub. President Herminie was sworn in as the sixth President of Seychelles at a ceremony held at the Unity Stadium in Victoria in October 2025. Vice President C.P. Radhakrishnan represented India at the swearing-in ceremony. India opened its embassy in Victoria in 1979.
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर चेन्नई पहुंचे थे। भारत और सेशेल्स ने मुंबई में आयोजित भारत-सेशेल्स व्यापार सम्मेलन में समुद्री व्यापार, नीली अर्थव्यवस्था और सतत विकास पर जोर दिया, जो दोनों देशों के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। भारत के हिंद महासागर सहयोग के लिए 'MAHASAGAR' दृष्टिकोण और समुद्री केंद्र के रूप में मुंबई की उभरती भूमिका पर केंद्रित रही। अक्टूबर 2025 में विक्टोरिया के यूनिटी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति हर्मिनी ने सेशेल्स के छठे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारत ने 1979 में विक्टोरिया में अपना दूतावास खोला।

